1 हजार रु. में सवारी छोड़ने आया चालक गिरफ्तार, सभी 35 को क्वारेंटाइन किया

लॉकडाउन में भी सवारियों से 800 से लेकर 1 हजार रुपए लेकर इंदौर, विदिशा, अशोक नगर आदि तक छोड़ने वाले आयशर चालक को बाणगंगा पुलिस ने पकड़ा है। वाहन में सवार सभी 35 लोगों को पुलिस ने क्वारेंटाइन के लिए भेजा है।



पुलिस के अनुसार पकड़ाई आयशर (एमपी 13 जीए 9149) है। इसके चालक रंजित पिता लखन सिंह निवासी पथरिया जिला विदिशा को गिरफ्तार किया है। पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन होने पर भी आरोपी मिनी ट्रक से लोगों से एक हजार रुपए तक लिए थे। आरोपी कुछ सवारियों को छोड़ने इंदौर आया था। इसी दौरान पुलिस ने पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया। सभी 35 लोगों को क्वारेंटाइन में भेजा है। टीमें सभी की जांच करेंगी।